Bihar Weather Today 1st September: बिहार में बारिश, आंधी और वज्रपात से सितंबर का आगाज; बक्सर समेत 12 जिलों में अलर्ट
पटना, सितम्बर 1 -- Bihar Weather Today 1st September: सावन सूखा बीता। अब मानसून के सितंबर में भी जोर पकड़ने की संभावना काफी कम दिख रही है। मौसम विज्ञान विभाग ने अपने पूर्वानुमान में इसकी आशंका व्यक्त की है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के वैज्ञानिकों के अनुसार पूरे देश में सितंबर में सामान्य से 25 फीसदी कम बारिश हो सकती है। वहीं, बिहार में यह आंकड़ा 30 से 35 फीसदी कम रह सकता है। इन सब के बीच बिहार में सितंबर महीने का आगाज बारिश, आंधी और वज्रपात से होने की संभावना है। मौसम विभाग ने बक्सर, लखीसराय, खगड़िया, बेगूसराय, शेखपुरा, नालंदा, नवादा, औरंगाबाद, गया, कैमूर और रोहतास में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि दक्षिण पश्चिम बिहार में मौसम ज्यादा सक्रिय रह सकता है। इसके साथ ही 2,3 और 4 सितंबर को भी राज्य के कई हिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.