Bihar Weather Today 18 September: बिहार के 19 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट, ठनका और तेज हवा की चेतावनी
नई दिल्ली, सितम्बर 18 -- Bihar Weather Today: बिहार में इस साल मानसून की बारिश अनुमान से करीब 36 प्रतिशत कम हुई। अब बारिश के मौसम की विदाई होने का समय आ आ गया है। लेकिन, पिछले चार पांच दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में रोज बारिश हो रही है। आज शुक्रवार 18 सितम्बर को राज्य के 19 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वर्षा के साथ कुछ इलाकों में वज्रपात(ठनका) की आशंका जताई गई है। पटना में बादल छाए रहने की संभावना व्यक्त की गई है। मौसम विभाग ने लोगों को मौसम के दुष्प्रभाव से बचने की सलाह दी है। मौसम विभाग की रिपोर्ट में बताया गया है कि आज शुक्रवार को बिहार के आधे जिलों में बारिश हो सकती है। वहीं अन्य जिलों में धूप निकलेगी। सभी जिलों में गर्मी का असर दिखेगा। जिस जिलों में बारिश की आशंका जताई गई है उनमें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.