पटना, सितम्बर 10 -- Bihar Weather Today 10th September: उत्तर-पश्चिम, दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण मध्य बिहार में मेघ गर्जन और वज्रपात के बादल तेजी से बन रहे हैं। औरंगाबाद, पूर्वी चंपारण, गया, गोपालगंज और नवादा में मौसम विज्ञान केंद्र ने भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया। पटना सहित राज्य के 19 जिलों में मेघ गर्जन और वज्रपात की आशंका है। उत्तरी बंगाल की खाड़ी और उससे सटे बांग्लादेश के तट पर एक चक्रवाती सर्कुलेशन बना हुआ है। गुरुवार तक उत्तरी बंगाल की खाड़ी, आसपास में कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है।सितंबर में भी सामान्य से कम बारिश का दौर जारी मुजफ्फरपुर जिले में लगातार चौथे महीने सितंबर में भी कम बारिश का दौर जारी है। पिछले दो दिनों के दौरान जिले में झमाझम बारिश हुई है। इसके बावजूद बुधवार तक शुरुआत के नौ दिनों में बारिश सामान्य औसत ...