Bihar Weather Today 1 August: 6 जिलों में भारी बारिश के आसार, आज कैसा रहेगा बिहार का मौसम?
नई दिल्ली, अगस्त 1 -- Bihar Weather Today 1 August: बिहार के छह जिलों में शनिवार को भारी बारिश के आसार हैं, जबकि शेष भाग में बादलों की आवाजाही के साथ आंशिक बूंदाबांदी संभावित है। मौसम विज्ञान केंद्र ने शनिवार को अररिया, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, कटिहार, सीवान एवं प. चंपारण में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की दर से हवा चलने की भी संभावना है तथा बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक दक्षिण पश्चिम बिहार के जिले रोहतास, भभुआ, भोजपुर, बक्सर, अरवल, औरंगाबाद में अनेक स्थानों पर बारिश संभावित हैं। शुक्रवार को पटना में तीन बार बारिश हुई। दिन 10 बजे बारिश की तीव्रता अधिक रही। झमाझम बारिश के बाद दोपहर में धूप निखरी। शनिवार को बादलों की आवाजाही के बीच जिले में आंशिक बूंदाबांदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.