Bihar Weather Today 03 August: बिहार के गोपालगंज, सीवान में अति बारिश; चंपारण-सुपौल में भी बरसात, आज कैसा रहेगा मौसम
पटना, अगस्त 3 -- Bihar Weather Today 03 August: बिहार में मानसून की गतिविधियां कमजोर होने के बावजूद वातावरणीय परिस्थितियां कहीं-कहीं बारिश करा रही हैं। रविवार को पटना सहित 16 जिलों में सावन झूमके बरसा। रविवार को प्रदेश के कई जिलों में उमस की स्थिति थी, लेकिन दोपहर में बादल घनीभूत हुए। दोपहर में काले घने बादलों के छाने के बाद कुछ देर तक तेज बारिश हुई। बारिश के बाद लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार सोमवार को पटना सहित शेष जिलों में बादलों की आवाजाही बने होने के साथ कई स्थानों पर रिमझिम बारिश के आसार हैं। वहीं, राज्य के पांच जिलों में भारी और अतिभारी वर्षा को लेकर चेतावनी जारी की गई है। गोपालगंज एवं सीवान में अति भारी एवं किशनगंज, सुपौल एवं पश्चिमी चंपारण में भारी वर्षा को लेकर चेतावनी जारी की गई है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.