नई दिल्ली, जून 4 -- Bihar Weather Today : बिहार में आज भी गर्मी लोगों को सताएगी। कई जिलों में हीटवेव की संभावना जताई गई है। आज गुरवार 4 जून को सुबह से वातावरण गर्म है। पटना समेत दक्षिण बिहार के जिलों में मौसम बेहद गर्म रहेगा। गर्म हवाएं और चिलचिलाती धूप से परेशानी काफी बढ़ेगी। दूसरी ओर उत्तर बिहार के जिलों में तेज हवा के साथ बारीश और ठनका के आसार हैं। कल पांच जून से राज्य में भयंकर गर्मी पड़ने वाली है तो अगले चार-पांच दिनों तक बनी रहेगी। मौसम विभाग ने लोगों को धूप से बचने की चेतवानी दी है। आज सूर्योदय का वक्त 04:59 AM बजे बताया गया है जबकि, सूर्यास्त शाम 06:45 PM बजे होने वाला है। नमी का स्तर 24 % है, वहीं वायुमंडलीय दबाव 1001 के स्तर पर है। अगले 6 दिनों में राज्य का न्यूनतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से 44 डिग्री सेल्सिसय रहने की संभावना ...