Bihar Weather Today: बिहार में फिर बारिश और ठनका के आसार, 28 अक्टूबर से बिगड़ेगा मौसम
नई दिल्ली, अक्टूबर 24 -- पटना, मुख्य संवाददाता। Bihar Weather Today: बिहार में मौसम का मिजाज फिर बिगड़ने वाला है। चार दिनों के बाद राज्य में बारिश के साथ तेज हवा और वज्रपात के आसार हैं। 28 अक्टूबर से एक नवम्बर तक मौसम खराब रहेगा। मौसम विभाग ने लोगों को सावधान रहने की चेतावनी दी है। आज शनिवार को राज्य में मौसम सामान्य रहेगा। न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सी तो अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। वातावरण में नमी का स्तर 92 % तो वायुमंडलीय दबाव 1011 के स्तर पर रहने की संभावना है। बिहार के मौसम में यह बदलाव बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवाती तूफान के कारण होगा। 28 अक्तूबर से एक नवंबर तक बारिश, मेघगर्जन, वज्रपात और 40-50 किमी प्रति घंटा की गति से हवा चलने के आसार हैं। इस बीच 29 अक्तूबर को भारी बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.