नई दिल्ली, अक्टूबर 30 -- पटना, मुख्य संवाददाता। Bihar Weather Today: चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का असर बिहार में दिखने लगा है। गुरुवार से राज्यभर में झमाझम बारिश शुरू हो गई है। इससे अधिकतम तापमान में पांच से नौ डिग्री तक की कमी आई है। इस दौरान करीब 50 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलने से धान की खड़ी फसलों को नुकसान हुआ है। मौसम विभाग ने पटना समेत 32 जिलों में शुक्रवार को भी बारिश की चेतावनी जारी की है। तूफान का असर राज्य में शनिवार तक बना रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के निदेशक आशीष कुमार ने बताया कि शुक्रवार सुबह 8:30 बजे से शनिवार सुबह 8:30 बजे तक अधिकांश जिलों में बारिश और कम दृश्यता की स्थिति रहेगी। राज्य भर में वज्रपात और आंधी (40-50 किमी/घंटा) की चेतावनी है।पटना में 15.5 मिमी बारिश पटना में गुरुवार की शाम छह बजे तक 15.5 मिमी बारिश दर्ज ...