नई दिल्ली, मई 16 -- Bihar Weather Today: बिहार में गर्मी और उमस के बीच मौसम में बदलाव की आहट मिल रही है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से शनिवार को राज्य में 16 शहरों में आंधी पानी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन शहरों में प. चंपारण, गोपालगंज, पूर्वी चंपारण, सीवान, सारण, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, भोजपुर, जमुई, मुंगेर, खगड़िया, बांका, भागलपुर में मेघ गर्जन का अलर्ट जारी किया है। वहीं पटना सहित 12 शहरों में मेघ गर्जन और आंधी का येलो अलर्ट है। आज नमी का स्तर 35 % है,जबकि वायुमंडलीय दबाव 1003 के स्तर पर है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमीयुक्त हवा व हवा का कम दबाव का क्षेत्र बने होने से मौसम के मिजाज में बदलाव आ सकता है। पटना सहित दक्षिण बिहार में उमस वाली गर्मी से लोगों की परेशानी बढ़ी है। शनिवार को...