Bihar Weather Today: पटना में आंधी-बारिश से पलटा मौसम; समस्तीपुर, नालंदा समेत 10 जिलों में रेड अलर्ट
नई दिल्ली, मई 6 -- Bihar Weather Today: बिहार में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। राजधानी पटना में बुधवार दोपहर को तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। कुछ जगहों पर ओले भी गिरे। अन्य जिलों में भी मौसम खराब होने की सूचना है। मौसम विभाग ने 6 मई को शाम तक पटना, समस्तीपुर, नालंदा समेत 10 जिलों में आंधी, बारिश, वज्रपात और ओलावृष्टि का रेड अलर्ट जारी कर दिया है। लोगों को खराब मौसम में बाहर नहीं निकलने की हिदायत दी गई है। पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार दोपहर को तात्कालिक पूर्वानुमान जारी कर पटना, बेगूसराय, समस्तीपुर, नालंदा, जमुई, बांका, मुंगेर, लखीसराय, वैशाली और शेखपुरा जिले में तेज आंधी, बारिश, वज्रपात और मेघगर्जन की चेतावनी जारी की है। इन जिलों में रेड अलर्ट है। हवा की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रतिघंटा तक रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.