बिहार लेटेस्ट न्यूज, जून 26 -- Bihar Weather Today: बिहार में मौसम का दो रंग देखने को मिल रहा है। भीषण गर्मी के बीच कहीं बारिश तो कहीं लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है। इस बीच पटना, मुजफ्फरपुर, पश्चिम चंपारण समेत कई जिलों में सुबह-सुबह बारिश हुई जिससे गर्मी से फौरी तौर पर थोड़ी सी राहत मिली है। आज शुक्रवार 26 जून को राज्य के 19 जिलों में आंधी के साथ बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है तो दक्षिण बिहार के जिलों में हीटवेव के आसार हैं। मौसम विभाग ने आम जनों खासकर किसानों को मौसम के दुष्प्रभाव से बचने की सलाह दी है। आज नमी का स्तर 37 % है, वहीं वायुमंडलीय दबाव 1003 के स्तर पर है। अधिकतम तापमान 43 डिग्री के आस पास हो सकता है। अगले 48 घंटों में मानसून का प्रभाव बढ़ने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र पटना की ताजा रिपोर्ट के अनुसार आज उत्तर बि...