नई दिल्ली, मार्च 4 -- Bihar Weather Today: बिहार में मौसम लगातार तल्ख होता जा रहा है। न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी से मार्च में ही तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास देखा जा रहा है। रंगों के त्योहार के दिन बिहार में दोपहर में तेज धूप खिलने की संभावना जताई गयी है जिससे खुले में होली खेलने में गर्मी का एहसास होगा। आज राज्य के किसी हिस्से में बारिश के आसार नहीं हैं। न्यूनतम तापमान सुबह साढ़े छह बजे 18 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार आज आर्द्रता 73 प्रतिशत है। करीब 5-6 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलेगी। सूर्योदय सुबह 6.10 बजे तो सूर्यास्त शा 5.53 बजे होने की संभावना है। होली के दिन आज 4 मार्च(बुधवार) बिहार में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। आज आसमान साफ रहेगा और दोपहर में धूप तीखी हो जाएगी। मौसम विभाग के अनुसार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.