Bihar Weather Today: तेज धूप के आसार, उमस छुड़ाएगी पसीने; बारिश पर क्या कहता है IMD?
नई दिल्ली, अक्टूबर 2 -- Bihar Weather Today 2nd October: बिहार से मानसून की चलाचली की बेला आ गई है। बारिश के छोटे-छोटे चक्र के बाद अगले हफ्ते में बिहार से इसकी विदाई हो जाएगी। आज शुक्रवार 2 अक्तूबर को राज्य में तेज धूप और उमस लोगों को परेशान करेगी। आज कहीं भी बारिश के आसार नहीं हैं। पटना समेत अधिकांश जिलों में तीखी धूप लोगों के पसीने छुड़ाएगी। अगले कुछ दिन तापमान सामान्य से ऊपर रहेगा। इस बार सूबे में ठंड की दस्तक देर से होगी। साथ ही गर्म रातों की संख्या बढ़ेगी। मौसम विभाग के विशेषज्ञों से मिली जानकारी अनुसार बिहार में बारिश कराने वाली कोई मजबूत मौसमी प्रणाली सक्रिय नहीं दिख रही है। कई दिनों तक बारिश की वजह से हवा में मौजूद नमी और तेज धूप मिलकर पसीने छुड़ाएगा। कम तापमान में भी गर्मी का एहसास अधिक होगा। आज राजधानी पटना में अधिकतम तापमान 35 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.