नई दिल्ली, फरवरी 14 -- Bihar Weather Today: बिहार में फरवरी माह में ही वेदर के तेवर बदलने लगे हैं। सूरज तल्ख होने लगा है। हालांकि, सुबह और रात को सर्दी का असर दिखता है लेकिन दिन में स्वेटर पहनकर धूप में रहना मुश्किल होता है। डॉक्टरों का कहना है कि मौसम का यह मिजाज स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हो सकता है। बच्चों और बुजुर्गों के लिए खास तौर पर सावधानी रखने की चेतावनी दी गयी है। आज शनिवार को वेलेंटाइन डे पर मौसम शुष्क रहेगा। न्यूनतम तापमान 13 डिग्री तो अधिकतम तापमान 26 से 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। राज्य के किसी इलाके में बारिश की संभावना नहीं दिख रही है। पटना में तापमान 30 डिग्री तक जा सकता है। मौसम विभाग की ओर से दिए आंकड़े बताते हैं कि पिछले कुछ दिनों में राज्य में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में सामान्य से 2-4 डिग्री सेल्सियस बढ़त दर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.