हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, अप्रैल 15 -- Bihar Weather Forecast: बिहार में 18 अप्रैल से लोगों को भीषण गर्मी का एहसास होगा। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के ज्यादातर शहरों में गर्म दिन होने की आशंका है। इस कारण लोगों को असहज करने वाली गर्मी का सामना करना होगा। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के ज्यादातर जिलों का तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। हालांकि उत्तर-पूर्व भाग के सात जिलों का तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है। प्रदेश के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में लगातार क्रमिक बढ़ोतरी जारी रहेगी। मंगलवार को राज्य के ज्यादातर शहरों के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी और न्यूनतम में गिरावट आई। प्रदेश का अधिकतम तापमान 30.5 से 39.9 और न्यूनतम तापमान 16.4 से 25.4 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। राज्य का सबसे अधिक तापमान 39.9 डिग्री स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.