मुख्य संवाददाता, अप्रैल 23 -- Bihar Weather Forecast: सूरज के तल्ख तेवर से बिहार में अभी से लू का प्रकोप शुरू हो गया है। गर्म और शुष्क पछुआ हवाओं के प्रभाव से शहर और गांव तपने लगे हैं। इंसानों के साथ पशु-पक्षियों का भी हाल बेहाल है। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहता है। खेती-किसानी मुश्किल हो गई है और बाजारों में ग्राहकों की संख्या घट गई है। भूजल स्तर भी नीचे गिरने लगा है। यह हाल तब है जब पछुआ हवाएं अभी पूरी तरह सक्रिय नहीं हुई हैं। जैसे-जैसे शुष्क हवाओं का प्रवाह बढ़ेगा, गर्मी भी तेज होगी। अगले कुछ दिनों में मध्य बिहार के साथ दक्षिण-पश्चिमी हिस्सों में इसका असर अधिक दिखेगा। बक्सर, औरंगाबाद, भोजपुर, कैमूर, रोहतास, गया, नवादा और अरवल समेत आसपास के जिलों में उष्ण लहर की चपेट में आने की आशंका है। इन क्षेत्रों में तापमान 40 से 45 डिग्र...