Bihar Weather 29 October: बिहार में 'अर्नब' दिखाने लगा असर; बारिश, वज्रपात और आंधी की चेतावनी; मौसम का हाल
नई दिल्ली, अक्टूबर 29 -- Bihar Weather 29 October: बिहार में चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का प्रभाव दिखना शुरू हो गया है। बुधवार की दोपहर से राज्य के कई जिलों में बादलों की आवाजाही बढ़ी। शाम में राज्य के दक्षिण पश्चिमी और दक्षिण मध्य बिहार में छिटपुट बूंदाबांदी भी शुरू हो गई है। मौसमविदों के मुताबिक इसका प्रभाव बिहार में गुरुवार और शुक्रवार को सबसे ज्यादा दिखेगा। शुक्रवार की रात से इसका प्रभाव क्रमिक रूप से कम हो जाएगा। मौसम की स्थिति को देखते हुए 31 अक्तूबर तक राज्य में बारिश, वज्रपात और आंधी की चेतावनी है। सामान्य हवा की गति 35 किमी प्रतिघंटे तक रहेगी जबकि हवा के झोंके 40 से 50 किमी प्रतिघंटे तक रह सकते हैं। तीन दिनों तक लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की गई है। मौसम में बदलाव से राज्य भर के अधिकतम तापमान में तीन डिग्री तक गिरावट संभावित है। र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.