मुख्य संवाददाता, अगस्त 23 -- Bihar Weather 23 August Today: राजधानी में दिन भर बादलों की आवाजाही के बीच उमस की स्थिति रही पर रात में झमाझम बारिश से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार स्थानीय सिस्टम के प्रवाह से भोजपुर, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी में भी आंशिक बारिश हुई है। बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया हालांकि बाजारों में किचकिच बढ़ने से लोगों को परेशानी हुई। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार रविवार को पटना सहित प्रदेश के ज्यादातर भागों में बादलों की आवाजाही बने होने के साथ कई स्थानों पर छिटपुट वर्षा के आसार है। मौसमविदों के अनुसार प्रदेश में मानसून की सक्रियता कम होने से राज्य भर में बारिश में कमी आई है। रविवार को राज्य के कुछ जिलों में स्थानीय प्रभावों से छिटपुट बारिश के आसार हैं। मौसमविदों ने बताया कि पुरवा की नमी और ताप के प्रभा...