नई दिल्ली, नवम्बर 10 -- Bihar Weather 10 November: बिहार में पछुआ हवा का प्रभाव धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। हालांकि अभी इसकी गति धीमी है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आने वाले दिनों में प्रदेश में धुंध का प्रभाव धीरे-धीरे बढ़ेगा। अगले तीन से चार दिनों में सुबह के समय कई जिलों में मध्यम स्तर का कोहरा छाने के आसार हैं। दिन में धूप खिली रहेगी, जबकि सुबह और रात के समय हल्की ठंड के साथ सिहरन महसूस होगी। सोमवार को पटना सहित 14 जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई, जबकि 10 जिलों के न्यूनतम तापमान में गिरावट आई। पटना का अधिकतम तापमान 30.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, 34.9 डिग्री सेल्सियस के साथ कैमूर प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा। अरवल में 15.2 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार पूर्वोत्त...