Bihar Weather 01 November: बिहार में चक्रवाती तूफान अर्नब का असर हुआ कम, जमुई-भागलपुर समेत कई जिलों में बारिश; आगे कैसा
पटना, नवम्बर 1 -- Bihar Weather 01 November: बिहार से चक्रवाती तूफान अर्नब का प्रभाव धीरे-धीरे समाप्त होने लगा है। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को उत्तर पूर्व में सुपौल, अररिया, पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार, मधेपूरा और सहरसा जबकि दक्षिण पूर्व में जमुई, मुंगेर, बांका, खगड़िया और भागलपुर में में एक या दो स्थानों पर बहुत हल्के दर्जे की बारिश की संभावना है। वहीं, राजधानी समेत शेष सभी 26 जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा। अगले 48 घंटों के दौरान राज्य के अनेक स्थानों के अधिकतम तापमान में 4-6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी के आसार हैं। इसके बाद अगले तीन दिनों तक तापमान में कोई विशेष परिवर्तन का पूर्वानुमान नहीं है। अगले 3-4 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने की संभावना है। बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के पश्चिमी भागों के कुछ जि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.