हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, जनवरी 21 -- Bihar Weather: उत्तर और पश्चिम भारत समेत हिमालयी राज्यों में दो-तीन दिनों तक हिमपात और मैदानी राज्यों में बारिश के आसार हैं। इससे कोहरे से निजात मिलने की उम्मीद हैं। लेकिन, हिमपात व बारिश सर्दी का अहसास और बढ़ा सकती है। बिहार में बारिश होने के आसार नहीं है। वहीं बुधवार से पछुआ की रफ्तार बढ़ने से रात के तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आएगी। इस कारण सुबह और शाम के समय लोगों को अधिक ठंड का अहसास होगा। हालांकि, दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। इस कारण दोपहर में लोगों को ठंड से आंशिक तौर पर राहत मिलेगी। पश्चिम हिमालय क्षेत्र में लगातार तीन पश्चिम विक्षोभ सक्रिय हो रहे हैं। इस कारण 21 से 24 जनवरी के बीच जम्मू कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड और पूर्वोत्तर राज्यों में ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.