हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, दिसम्बर 9 -- Bihar Weather Update: बिहार का मौसम अगले 7 दिनों तक शुष्क बना रहेगा। इस दौरान तीन-चार दिनों तक राज्य के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव होने के आसार नहीं हैं। हालांकि दक्षिण बिहार के अधिकतम तापमान में गिरावट देखी गई। वहीं, मंगलवार को दक्षिण बिहार में मध्यम स्तर का कोहरा छाया रहेगा। बीते 24 घंटे के भीतर भागलपुर प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर बिहार के भी एक-दो स्थानों पर कोहरा छाए रहने के आसार हैं। सोमवार को राज्य के ज्यादातर शहरों के न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई। उत्तर बिहार के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी और दक्षिण बिहार के अधिकतम तापमान में गिरावट देखी गई। प्रदेश का सबसे कम तापमान 7.6 डिग्री भागलपुर के सबौर में और सबसे अधिक तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस किशनगंज में रिकॉर्ड ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.