Bihar Weather: 20 जिलों में बारिश और ठनका का अलर्ट, सोमवार को कैसा रहेगा बिहार का मौसम?
नई दिल्ली, जुलाई 5 -- Bihar Weather: बंगाल की खाड़ी की ओर बने अवदाब (निम्न वायुदाब) की वजह से राज्य के मौसम में बदलाव के संकेत हैं। 20 जिलों में सोमवार को बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने अनुसार, औरंगाबाद, रोहतास, भभुआ में भारी बारिश तथा पटना सहित 17 जिलों में मेघ गर्जन और वज्रपात के आसार हैं। जिन 17 जिलों में मेघ गर्जन और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है उनमें अरवल, बांका, भभुआ, गयाजी, जहानाबाद, जमुई, लखीसराय, नालंदा, नवादा, भागलपुर, कटिहार, मुंगेर, पटना, भोजपुर, बक्सर, रोहतास और शेखपुरा शामिल हैं। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी की हालिया गतिविधियां इस हफ्ते बारिश की स्थिति में आंशिक सुधार ला सकती हैं। इसका आंशिक असर रविवार को भी दिखा। इधर, मानूसन के दगा देने से राज्य भर में बारिश की कमी 55 प्रतिशत तक पहुंच ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.