नई दिल्ली, मार्च 1 -- Bihar Weather Today: बिहार में मार्च की शुरुआत में ही मौसम तल्ख हो गया है। होली के पहले ही पारा हाई हो गया है। अधिकतम तापमान 35 डिग्री पार हो गया है। IMD के ताजा आंकड़ों ने चौंकाने वाली रिपोर्ट है। एक महीने के भीतर बिहार के तापमान में 12 डिग्री तक का भारी उछाल दर्ज किया गया है। पटना से लेकर कैमूर तक पूरा बिहार ड्राई हीट चपेट में है। आम तौर पर यह स्थिति अप्रैल के महीने में देखी जाती थी। आज बिहार में धूप वाला वेदर दिखेगा। बारिश की संभावना नहीं है। आर्द्रता 32 प्रतिशत और हवा की गति 8 किलोमीटर प्रति घंटा रहने का अनुमान लगाया गया है। मौसम विभाग के रिपोर्ट के अनुसार एक महीने में दिन के तापमान में करीब 12 डिग्री सेल्सियस की उछाल दर्ज की गई है। फरवरी की शुरुआत में जहां तापमान 19 डिग्री से 27 डिग्री के बीच था, वहीं मार्च की श...