Bihar Weather: सीतामढ़ी और मधुबनी में रेड अलर्ट, पटना समेत बिहार के 32 जिलों में बारिश होगी; अर्नब तूफान से मौसम खराब
पटना, अक्टूबर 29 -- पटना, मुख्य संवाददाता। चक्रवात अर्नब का असर राज्य भर के मौसम पर दिख रहा है। बादल छाए हैं और अधिकतर जिलों में रिमझिम बारिश हो रही है। शुक्रवार को मधुबनी और सीतामढ़ी में मौसम का रेड अलर्ट जारी किया गया है, यहां भारी से अति भारी बारिश की आशंका है। रोहतास और कैमूर जिले में शुक्रवार सुबह तक भारी बारिश की चेतावनी है। राजधानी पटना में भी गुरुवार सुबह से रिमझिम बारिश हो रही है। दक्षिण पश्चिम बिहार के जिलों में बारिश और हवा की तीव्रता अधिक रही। पटना में बारिश के बीच काले बादलों से आसमान पटा है। अधिकतम तापमान में 4 डिग्री तक की गिरावट आई है। शुक्रवार को भी पटना सहित मध्य बिहार में बारिश का चक्र बना रहेगा। मौसम विभाग ने बिहार के लिए अगले 24 घंटे का अलर्ट जारी किया है। यह चेतावनी शुक्रवार सुबह 8:30 बजे से शनिवार सुबह 8:30 बजे तक क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.