पटना, मई 14 -- Bihar Weather: बिहार में मई के महीने में अलग-अलग जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात का कहर जारी है। गुरुवार को बिहार के उत्तर-पूर्व भाग के जिलों में मेघगर्जन और वज्रपात के साथ-साथ 40-50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है। मौसम विभाग ने बताया है कि बांका, भागलपुर, कटिहार, खगड़िया, मधेपुरा, मुंगेर और पूर्णिया जिलों के कुछ भागों में वज्रपात और बारिश के साथ-साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, दरभंगा, पटना, नालंदा, शेखपुरा बेगूसराय, समेत कई अन्य जिलों में मौसम शुष्क बना रह सकता है।मुजफ्फरपुर में ओले गिरेंगे, बारिश होगी मुजफ्फरपुर जिले के मौसम में बुधवार को भी बदलाव का दौर जारी रहा। दिनभर धूप की तल्खी रही और शाम होते ही झमाझम बारिश ने राहत दी। बारिश से पहले ...