Bihar Weather: मुजफ्फरपुर सहित 4 जिलों में आज भारी बारिश, 12 में गरज-तड़क का ऑरेंज अलर्ट
नई दिल्ली, जुलाई 10 -- Bihar Weather Today: मानसून ने देशभर में प्रसार पा लिया है। मानक तिथि (आठ जुलाई) से एक दिन की देरी से इस बार देशभर में इसने प्रसार पाया है। इस बीच बिहार में बारिश की कमी अभी भी 53 प्रतिशत है। आज शुक्रवार को राज्य के चार जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावे 12 जिलों में गरज-तड़क की चेतावनी दी गयी है। आम जनों खासकर किसानों को मौसम के मिजाज को देखते हुए कामकाज पर जाने की सलाह दी गई है। मौसमविदों के अनुसार शुक्रवार को राज्य के चार जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। मुजफ्फरपुर, दरभंगा, पूर्वी चंपारण और पश्चिमी चंपारण में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। राज्य भर में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी साथ ही छिटपुट बारिश के आसार हैं। वहीं समस्तीपुर, मोतिहारी, दरभंगा, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, पूर्वी चंपारण, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.