Bihar Weather: मुजफ्फरपुर समेत 5 जिलों में रेड अलर्ट जारी, पटना और नालंदा में भी आंधी-बारिश की चेतावनी
पटना, अगस्त 13 -- Bihar Weather: मौसम विभाग ने गुरुवार 13 अगस्त की रात बिहार में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मुजफ्फरपुर समेत 5 जिलों में आंधी के साथ तेज बारिश और कई जगहों पर ठनका गिरने की चेतावनी है। वहीं, पटना, नालंदा, समस्तीपुर समेत आसपास के अन्य जिलों में भी मौसम खराब रहने की आशंका है। 9 जिलों में ऑरेंज अलर्ट भी दिखाया गया है। पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने गुरुवार शाम को इसका तात्कालिक पूर्वानुमान जारी किया है। गुरुवार को दिन में छपरा और मोतिहारी में झमाझम बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार मुजफ्फरपुर, वैशाली, सीतामढ़ी, सारण (छपरा) और पूर्वी चंपारण जिलों के 32 प्रखंडों में गुरुवार रात तक तीव्र दर्जे की मेघगर्जन और वज्रपात के साथ आंधी और झमाझम बारिश होने की आशंका है। हवा की रफ्तार 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक रह सकती है। इन जिलों में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.