Bihar Weather: मुजफ्फरपुर में 10 दिनों से ठिठका मानसून , सोमवार को इन जिलों में आंधी-पानी की चेतावनी
नई दिल्ली, जून 22 -- Bihar Weather: बिहार के 16 जिलों में मानसून के प्रसार का इंतजार बढ़ता ही जा रहा है। पूर्णिया - किशनगंज से आगे बढ़ा मानसून मुजफ्फरपुर में दस दिनों से ठिठका हुआ है। पटना, गयाजी, छपरा समेत दक्षिण पश्चिम बिहार में इसके आने में एक हफ्ते की देरी हो चुकी है। सीमांचल और आसपास में छिटपुट बादल बन रहे हैं, लेकिन अन्य जगहों पर बारिश की कमी से लोग बेहाल हैं। अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर बने रहने से तपिश की स्थिति बनी हुई है। हालांकि अररिया, किशनगंज, सुपौल, मधुबनी और नवादा में बारिश ने इन जिलों में थोड़ी राहत दी है पर एक साथ कई जिलों में बादलों के बरसने का सिलसिला अबतक नहीं बन पाया है। मौसम विभाग ने सोमवार को अररिया, कटिहार, सुपौल एवं सीतामढ़ी में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की है। किशनगंज, मधेपुरा, पूर्णिया और सहरसा में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.