पटना, जुलाई 7 -- Bihar Weather: बिहार में मानसून को आए तो कई दिन हो चुके हैं लेकिन हालत यह है कि राज्य की आंधी से ज्यादा नदियां पानी के लिए तरस रही हैं। देश के कई राज्यों में बारिश ने तबाही मचा रखी है, लेकिन बिहार पर सूखे के बादल मंडरा रहे हैं। मानसून को दस्तक दिए हुए एक माह होने को है पर राज्य की आधी से अधिक नदियां खुद पानी को तरस रही हैं। सूबे की प्रमुख 81 नदियों में 20 पूरी तरह सूखी हैं तो 22 में इतना भी पानी नहीं है कि उसकी मापी हो सके। जिन नदियों में पानी है, वह भी खतरे के निशान से काफी नीचे बह रही है। कोसी, गंडक, सोन, गंगा सहित अन्य बड़ी नदियों में उसकी क्षमता का एक चौथाई पानी भी अब तक नहीं आ सका है। मानसून के प्रभावी न होने का असर खेती-किसानी से लेकर मानव स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। सोमवार को आद्रा बीत चुका, पर सिर्फ सात फीसदी ही रोपन...