हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, अप्रैल 29 -- Bihar Weather: बैशाख और जेठ के मुहाने पर बिहार में मौसम का मिजाज बदल गया है। इस समय सामान्यतः धरती तपती है तो मानसून सीजन में बारिश का प्रभाव अधिक रहता है। लेकिन इस माह राज्य में मौसम के दो रंग देखने को मिले। एक तरफ जहां लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा, वहीं दूसरी ओर तेज हवा और बारिश के कारण राहत भी मिली। बुधवार को राज्य भर में गरज-चमक और तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना है। इस दौरान दक्षिण बिहार की तुलना में उत्तर बिहार में अधिक स्थानों पर बारिश होने की उम्मीद है। पटना जिले के एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। इस दौरान अधिकांश जगहों पर बादल छाए रहने के आसार हैं। मौसम विभाग ने किशनगंज, मधुबनी और सीतामढ़ी में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही बिहार में 40 से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.