मुख्य संवाददाता, अप्रैल 25 -- बंगाल की खाड़ी से नमी लेकर पहुंची पुरवाई शनिवार से उत्तर बिहार को राहत देगी। दक्षिण बिहार के जिलों में भी अधिकतम तापमान में एक-दो दिनों में कमी आएगी. लेकिन पसीने वाली गर्मी परेशान कर सकती है। हालांकि पटना एवं दक्षिणी पश्चिमी बिहार के जिलों में पछुआ के प्रवाह से तपिश बरकरार रहेगी। शनिवार से प्रदेश में मौसम का दो तरह का मिजाज रहने के आसार हैं। राज्य के दक्षिणी बिहार के औरंगाबाद, गया, नवादा, एवं रोहतास जिले के एक या दो स्थानों पर गर्म और उमस भरा दिन रहने के आसार है।इन जिलों में बारिश के आसार वहीं उत्तरी भागों के अररिया, पूर्वी चंपारण, किशनगंज, मधुबनी, शिवहर, सीतामढ़ी एवं सुपौल जिले के एक या दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वर्षा संभावित है। 29 अप्रैल तक प्रदेश के उत्तर बिहार में गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा से मौसम सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.