हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, फरवरी 28 -- Bihar Weather News: बिहार में होली से पहले गर्मी का सितम शुरू हो गया है। राज्य के तापमान में वीकेंड यानी शनिवार और रविवार को 3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी होगी। इससे प्रदेश का पारा 35 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच जाएगा। इससे लोगों को गर्मी का एहसास होगा। शुक्रवार को बिहार का अधिकतम तापमान 33 डिग्री के पार पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 48 घंटों के दौरान एक से तीन डिग्री तक की बढ़ोतरी होगी। इससे दिन में लोगों को गर्मी का एहसास होगा। शुक्रवार को प्रदेश के ज्यादातर शहरों के अधिकतम तापमान में 1.8 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी और न्यूनतम तापमान में गिरावट आई। राज्य का अधिकतम तापमान 27.6 से 33.3 सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12.1 से 19.6 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। सबसे अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.