हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, फरवरी 9 -- बिहार के न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी। सुबह और शाम के समय ठंड रहेगी। वहीं, प्रदेश के कई शहरों में कोहरा छाए रहने के भी आसार है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट का पूर्वानुमान है। प्रदेश में कई जगहों पर हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाए रहने के आसार हैं। हालांकि अधिकतम तापमान में बहुत बदलाव नहीं होगा। दिन में धूप खिलने से लोगों को राहत मिलेगी। रविवार को प्रदेश के ज्यादातर शहरों के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी और न्यूनतम में गिरावट आई। बिहार का अधिकतम तापमान 22.5 से 28.9 और न्यूनतम तापमान 9.3 से 17.0 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। सबसे कम तापमान 9.3 डिग्री सेल्सियस किशनगंज में और सबसे अधिक 28.9 डिग्री सेल्सियस कैमूर में दर्ज किया गया। सुबह के समय चार जिलों मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.