पटना, फरवरी 2 -- Bihar Weather: बिहार में मौसम खूब रंग बदल रहा है। यहां लोगों को सुबह और शाम के वक्त ठंड का एहसास हो रहा है। हालांकि, दिन में धूप खिलने से लोगों को राहत भी मिल रही है। कई जगहों पर सुबह-सुबह कोहरे का भी असर नजर आ रहा है। सोमवार की सुबह भी बिहार के कुछ जिलों में हल्का कोहरा नजर आया। हालांकि, धीरे-धीरे दिन खुला और धूप निकलने के भी आसार हैं। मौसम विभाग ने बताया है कि अगले 3 दिनों के दौरान बिहार का मौसम शुष्क बना रहेगा। इसके अगले दिन दक्षिण-पश्चिम भाग के जिलों में एक या दो जगहों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। बिहार में कोहरे को लेकर मौसम विभाग ने बताया है कि अगले दो दिनों के दौरान बिहार के उत्तरी भागों के एक दो स्थानों पर सुबह के वक्त हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाए रह सकता है। मौसम विभाग ने यह भी पूर्वानुमान जताया है कि अ...