पटना, अप्रैल 19 -- Bihar Weather: अप्रैल के महीने में बिहार के अलग-अलग जिलों में गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है। सुबह 9 बजे के बाद से ही धूप निकल रही है और दोपहर होते-होते तापमान काफी ऊपर चला जा रहा है जिससे लोगों को चुभती-जलती गर्मी का एहसास हो रहा है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि रविवार को किशनगंज, अररिया और सुपौल जिले में लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने तीन जिलों में वज्रपात और तेज हवाओं का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि इन तीनों जिलों के अलावा पूरे बिहार में मौसम शुष्क रह सकता है। अगले 24 तारीख तक पूरे बिहार में मौसम शुष्क बना रह सकता है। इस दौरान तापमान 40-42 डिग्री सेल्सियस तो कहीं 38-40 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। जाहिर है ऐसे में लोगों को गर्मी से राहत मिलती नह...