पटना, मई 26 -- Bihar Weather: पटना में मंगलवार की सुबह में उमस वाली गर्मी रहेगी जबकि दोपहर में तपिश बढ़ेगी। मौसम विभाग ने औरंगाबाद, भभुआ, बक्सर और रोहतास में लू का ऑरेंज अलर्ट और सीमांचल के चार जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। सोमवार को डेहरी में सीजन का सर्वाधिक अधिकतम पारा 46 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। यह अबतक का नौवां अधिकतम तापमान है। मई का यह पांचवां अधिकतम तापमान है। राज्य के सात शहरों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार रहा। पटना में भी हीट वेव जैसी परिस्थितियां रहीं लेकिन तापमान में दो डिग्री की कमी आई है। 19 शहरों के अधिकतम तापमान में कमी आई है। पटना में 2.8 डिग्री तापमान नीचे आया है। अररिया, किशनगंज, पूर्णिया और सुपौल में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। दो दिन बाद कई जिलों में तापमान में दो से तीन डिग्री तक गिरावट क...