हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, मार्च 10 -- Bihar Weather: पटना में सोमवार की दोपहर बाद कई प्रखंडों में बूंदाबांदी हुई। वहीं दोपहर में सूरज के तेवर तल्ख थे। वहीं मंगलवार को पटना जिले के एक-दो स्थानों पर आंशिक तौर पर बादल छाए रहने का पूर्वानुमान है। इस कारण तापमान में विशेष बदलाव होने के आसार नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को राजधानी के अधिकतम तापमान में 1.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट और न्यूनतम तापमान में 0.3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। पटना का अधिकतम तापमान 31.5 और न्यूनतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान में पिछले एक सप्ताह से लगातार बढ़ोतरी होने के कारण अब लोगों को रात में भी गर्मी का एहसास होने लगा है। दिन में तो लोगों के पसीने छूट ही रहे हैं। सोमवार सुबह से आसमान साफ था। लेकिन, दोपहर बाद राजधानी में कई जगहों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.