हिन्दुस्तान टीम, पटना, जून 6 -- Bihar Weather Forecast: बिहार में मॉनसून आने से पहले ही भारी बारिश का दौर शुरू हो गया है। पूर्णिया, भागलपुर, सुपौल समेत कई जिलों में शनिवार सुबह झमाझम बारिश हुई। मौसम विभाग ने पूरे बिहार में प्री-मॉनसून की बरसात होने के आसार जताए हैं। अगले 4-5 दिनों तक पटना से मोतिहारी, गयाजी से किशनगंज तक मौसम बिगड़ा हुआ रहेगा। इस दौरान कुछ जगहों पर वज्रपात यानी आकाशीय बिजली गिरने का खतरा है। बारिश के साथ आंधी चलने की भी आशंका है। दूसरी ओर, राज्य में हीटवेव अब छू-मंतर होती नजर आ रही है। आंधी-बारिश से लू का फिलहाल कोई अलर्ट नहीं है। पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने ताजा पूर्वानुमान जारी कर राजधानी पटना समेत समूचे दक्षिण बिहार में शनिवार 6 मई को आंधी-बारिश की आशंका जताई। कटिहार, भागलपुर और बांका जिले में भारी बारिश का अलर्ट...