पटना, अप्रैल 19 -- Bihar Weather: अप्रैल के महीने में बिहार के अलग-अलग जिलों में गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है। सुबह 9 बजे के बाद से ही धूप निकल रही है और दोपहर होते-होते तापमान काफी ऊपर चला जा रहा है जिससे लोगों को चुभती-जलती गर्मी का एहसास हो रहा है। पछुआ हवा का प्रवाह बढ़ने से राज्य के तापमान में रविवार से क्रमिक वृद्धि होगी। इस कारण लोगों को दिन में भीषण गर्मी का अहसास होगा। शनिवार को राज्य का औसत अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सात शहरों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। राजस्थान से आने वाली गर्म हवाओं की वजह से मई के पहले ही लू चलने की आशंका है। मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार से दक्षिण बिहार के मुकाबले उत्तर बिहार के तापमान में कम बढ़ोतरी होगी। वहीं, दक्षिण-पश्चिम भाग के छह जिलों का तापम...