हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, अप्रैल 13 -- पटना समेत पूरे बिहार में मजबूत पछुआ का प्रवाह जारी है। एक-दो दिनों में राज्य का अधिकतम पारा इस सीजन में पहली बार 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच जाएगा। मौसम के तल्ख तेवर से अगले कुछ दिनों तक लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा। खासकर दोपहर में ज्यादा गर्मी का अहसास होगा। मौसम विभाग के अनुसार तीन दिनों के दौरान प्रदेश के अधिकतम तापमान में 5 और न्यूनतम में 3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि, 17 अप्रैल को राज्य में एक बार फिर से मौसम में बदलाव के आसार हैं। इस दौरान उत्तर-पूर्व भाग के जिलों में बारिश के साथ ही राज्य के कुछ जिलों में बादल छाये रहने के आसार हैं। इस कारण तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। इससे लोगों को गर्मी से आंशिक तौर पर राहत मिलेगी।राज्य के तापमान में चार डिग्री से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.