नई दिल्ली, जनवरी 30 -- बिहार में कल यानी 31 जनवरी को मौसम सामान्य से थोड़ा ठंडा और कोहरे के साथ रहने की संभावना है। पिछले दिनों हुई बारिश और हवाओं के कारण तापमान में गिरावट आई है तथा कई जिलों में घना कोहरा सुबह-शाम तक बना रह सकता है, जिससे दृश्यता कम हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के उत्तरी भागों में कोहरे के साथ ठंडी हवाएं चलेंगी, जबकि दिन में धूप निकलने से तापमान थोड़ा सामान्य महसूस हो सकता है। रात के न्यूनतम तापमान 8-14degC के बीच रहने का अनुमान है। दिन का अधिकतम तापमान लगभग 22-28degC के आसपास रहने की संभावना है, जिससे मौसम ठंड के साथ कुछ आरामदायक बना रहेगा। वहीं पश्चिमी विक्षोभ के 31 जनवरी से सक्रिय होने की उम्मीद है। इसके असर से उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ मौसम बिगड़ने की संभावना है, ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.