पटना, अप्रैल 12 -- Bihar Weather: बिहार में अब जलती-चुभती गर्मी का दौर लोगों को परेशान करेगा। मौसम विभाग ने मौसम को लेकर जो पूर्वानुमान जारी किया है उसके मुताबिक, अगले कुछ दिनों तक बिहार में लगभग सभी जगहों पर मौसम शुष्क बना रह सकता है। वहीं अलग-अलग जगहों पर तापमान 36-38 और 38-40 डिग्री तक जा सकता है। जाहिर है ऐसे में लोगों को 40 डिग्री वाला टॉर्चर सहना होगा। मौसम विभाग की मानें तो आज बिहार के विभिन्न जिलों में अधिकतम तापमान 34-36 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। इसके अलावा न्यूनतम तापमान 20-22 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। इसके बाद 16 तारीख तक अधिकतम तापमान 36-38 डिग्री सेल्सियस रह सकता है और न्यूनतम तापमान 22-24 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। वहीं 17 अप्रैल को अधिकतम तापमान 38-40 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 24-26 डिग्री सेल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.