हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, दिसम्बर 4 -- Bihar Weather: पटना समेत राज्यभर के तापमान में तेजी से बदलाव हो रहा है। अधिकतर जिलों में न्यूनतम तापमान गिरने से रात में ठंड बढ़ी है। बुधवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री गिर कर 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार को भी न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की कमी दर्ज की गई थी। हालांकि अधिकतम तापमान 0.2 डिग्री की वृद्धि के साथ 25.9 डिग्री रहा। सबसे कम न्यूनतम तापमान भागलपुर के सबौर में 8.4 डिग्री रहा। पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान कैमूर के अधौरा प्रखंड में 6.7 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान औरंगाबाद के देव प्रखंड एवं जमुई के झाझा में 28.2 डिग्री रहा। अधिकतर हिस्सों में न्यूनतम पारा 8-12 डिग्री जबकि अधिकतम पारा 24-28 डिग्री रहने की संभावना है। राज्य में 40 किमी. प्रति घंटे की पछुआ चलने का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.