पटना, फरवरी 11 -- Bihar Weather: बिहार में गर्मी की आहट के बीच अभी भी हल्की ठंड का असर है। राज्य के कई हिस्सों में सुबह-शाम हल्की ठंड का असर देखा जा रहा है। इसके अलावा बिहार के कुछ हिस्सों में सुबह के वक्त हल्का कोहरा नजर आ रहा है। हालांकि, दिन खुलने के बाद चटक धूप निकल रही है। धूप की गर्माहट लोगों को अभी बड़ी राहत दे रही है। धूप खिलने के बाद लोगों को ठंड का अहसास जरा भी नहीं हो रहा है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि अगले 3-4 दिनों के दौरान राज्य के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा। मौसम विभाग ने यह भी पूर्वानुमान जताया है कि अगले सात दिनों तक राज्य का मौसम शुष्क बना रह सकता है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि उत्तर पश्चिम बिहार के पश्चिम चंपारण, सीवान, सारण, पूर्वी चंपारण और गोपालगंज में अधिकतम तापमान 24-26 डिग्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.