पटना, दिसम्बर 17 -- Bihar Weather: पटना में बुधवार को सुबह के समय हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाया रहेगा। राजधानी के न्यूनतम तापमान में मंगलवार को 0.3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी और अधिकतम तापमान में 1.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। पटना का अधिकतम तापमान 23.4 और न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इधर, राज्य में बुधवार को सुबह के समय कोहरा छाया रहेगा। लेकिन, दोपहर में धूप निकलेगी। मौसम विभाग ने राज्य के एक-दो स्थानों पर तीन दिनों तक सुबह के समय हल्के से मध्यम स्तर के कोहरा छाए रहने का पूर्वानुमान है। तीन दिनों तक न्यूनतम और अधिकतम पार में विशेष बदलाव होने के आसार नहीं है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...