हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, नवम्बर 27 -- Bihar Weather: सर्दी की दस्तक के बाद पहली बार न्यूनतम पारा दस डिग्री के नीचे पहुंचा है। पटना समेत राज्यभर में न्यूनतम तापमान गिरने के कारण रात को सर्दी में इजाफा हुआ है। राज्य का न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री से 15.4 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। वहीं पटना का न्यूनतम तापमान 14. 7 डिग्री रहा। अधिकतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट, जब कि अधिकतम तापमान में 0.2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। बुधवार को बक्सर में सबसे कम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस रहा। बिहार के एक-दो जगहों पर तीन दिनों तक सुबह के समय हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाए रहने के आसार हैं। हालांकि, अगले पांच दिनों के दौरान राज्य के अधिकतर हिस्सों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई विश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.