Bihar Weather: बिहार में कमजोर पड़ा मानसून तो बढ़ी गर्मी, कब होगी बारिश; IMD ने क्या बताया
प, जून 14 -- Bihar Weather: बिहार में बारिश की गतिविधियां थमने के बाद गर्मी बढ़ी है। शनिवार को पटना सहित 23 जिलों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हुई। पटना का अधिकतम तापमान शनिवार को शुक्रवार के मुकाबले 2.6 डिग्री अधिक रहा। पटना में दो दिनों में अधिकतम तापमान में 8.6 डिग्री ऊपर चढ़ा है। सर्वाधिक अधिकतम तापमान भभुआ में 40 डिग्री रहा। तापमान में सर्वाधिक बढ़ोतरी फारबिसगंज में 3.8 डिग्री रही। शाम में पटना और आसपास के जिलों में बादलों की आवाजाही बढ़ी। ठंडी हवाओं के प्रवाह से मौसम में बदलाव आया। हालांकि बारिश की आस में लोग टकटकी लगाए रहे। रविवार को भी ज्यादातर जिलों में लोगों को गर्मी का अहसास होगा। बिहार में पश्चिमी विक्षोभ ने पुरवा की रफ्तार कम कर है। इस वजह से मानसून कमजोर पड़ गया है। सूबे के 22 जिलों में प्रसार के बावजूद बादलों की बरसने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.