मुख्य संवााददाता, जून 25 -- Bihar Weather: मानसून की सुस्त चाल के बीच बिहार में मौसम के दो रंग हैं। पटना सहित 15 जिलों में बुधवार को झमाझम बारिश हुई तो पांच जिले हीट वेव की चपेट में रहे। गुरुवार को सीमांचल के सभी जिलों में भारी बारिश और दक्षिण पश्चिमी और दक्षिण मध्य बिहार के 14 जिलों में लू की चेतावनी जारी की गई है। बिहार के कई जिलों में लोग सुबह से ही भीषण गर्मी की मार झेल रहे हैं। पटना में 24 घंटे के भीतर बारिश और लू दोनों ही परिस्थितियां बनीं। मंगलवार और बुधवार की देर रात पटना में गरज, तड़क के साथ बारिश हुई। दिन में पछुआ के प्रवाह से अधिकतम तापमान सामान्य से 5.3 डिग्री ऊपर चला गया, जिससे हीट वेव की स्थिति बनी।कैसा रहेगा मौसम 28 जून से बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी के आसार हैं। मौसमविदों के मुताबिक मानसून के सुस्त प्रसार के बीच 28 से ...