पटना, मई 7 -- Bihar Weather: बिहार में मई के महीने में बारिश, वज्रपात और आंधी ने सभी को हैरान कर रखा है। मौसमविदों के मुताबिक बंगाल की खाड़ी से नमी लेकर आ रही हवाएं राज्य भर में तापमान के मिश्रण से गरज तड़क वाले बादलों का निर्माण कर रही है। तापमान में आंशिक बढ़ोतरी होते ही नमी पाकर बादल उतावले होकर बरस जा रहे हैं। यही वजह है कि सूबे में तापमान लगातार नियंत्रित है। बुधवार को भी राज्य के 18 जिलों में आंधी के साथ बारिश की गतिविधियां रहीं। मौसम विज्ञान केंद्र ने गुरुवार को उत्तर बिहार विशेषकर सीमांचल के इलाके में मेघ -गर्जन के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है। जबकि दक्षिण बिहार में आंशिक बादलों की आवाजाही के बीच अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी के आसार हैं। अगले तीन चार दिनों में कई जगहों पर तीन चार डिग्री तक अधिकतम तापमान ऊपर जा सकता है। वहीं नालंदा...